मनोरंजन

Hackers की चपेट में आई धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की बेटी: इशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, की ये अपील

jantaserishta.com
10 Jan 2021 2:46 PM IST
Hackers की चपेट में आई धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की बेटी: इशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, की ये अपील
x

बॉलीवुड अभिनेत्री इशा देओल ने रविवार को बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. उन्होंने अपने फैंस से कहा कि उनके अकाउंट से भेजे जाने वाले किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया नहीं दें. देओल ने ट्विटर पर यह जानकारी देने के साथ ही एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें 'कॉपीराइट उल्लंघन'' का संदेश दिखाई देता है.

बता दें कि हैकर्स ने उनका 'डिस्प्ले' नाम बदलकर 'इंस्टाग्राम सपोर्ट' कर दिया है. इशा देओल (39) ने लिखा, ''आज सुबह मेरे आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट 'इमिशादेओल' को हैक कर लिया गया, इसलिए अगर आपको मेरे अकाउंट से कोई संदेश आता है तो कृपया उसका जवाब नहीं दें. असुविधा के लिए खेद है.''


उल्लेखनीय है कि हाल में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के अकाउंट है किए जाने के मामले सामने आए हैं. कुछ दिन पहले पार्श्व गायिका आशा भोसले, अभिनय से राजनीति में आईं उर्मिला मातोंडकर, इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान, अभिनेता विक्रांत मसे और कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो गए थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story