मनोरंजन
दिग्गज स्टार धर्मेंद्र ने जताया अफसोस, 'काश! मां बाप को और वक्त दिया होता!'
jantaserishta.com
29 April 2024 12:00 PM IST

x
मुंबई: दिग्गज स्टार धर्मेंद्र ने अपने माता-पिता के बारे में बात करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया और उनके साथ ज्यादा समय न बिता पाने पर अफसोस जताया। धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह, उनके पिता केवल किशन सिंह देओल और उनके बड़े बेटे सनी देओल हैं।
तस्वीर में, पिता केवल किशन सिंह छड़ी पकड़े हुए कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके दोनों ओर धर्मेंद्र और सनी बैठे हैं। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने लिखा, "काश! मां बाप को और वक्त दिया होता!" एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की: "दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं अपनी खेती बाड़ी में बिजी हो गया। आप सभी को प्यार... यह प्यारा ट्रैक्टर राजकोट के एक प्यारे फैन और दोस्त की ओर से गिफ्ट है... इस साल आप मुझे श्रीराम राघवन की एक खूबसूरत फिल्म इक्कीस (21) में देखेंगे।''
बॉलीवुड के "ही-मैन" के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार शाहिद कपूर और कृति सैनन-स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। एक्टर जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में दिखाई देंगे, जिसमें अगस्त्य नंदा भी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





