मनोरंजन

करण देओल की बारात में जमकर नाचे धर्मेंद्र, लाल पगड़ी पहन बहूरानी को घर लाने पहुंचे सनी देओल

jantaserishta.com
18 Jun 2023 3:02 PM IST
करण देओल की बारात में जमकर नाचे धर्मेंद्र, लाल पगड़ी पहन बहूरानी को घर लाने पहुंचे सनी देओल
x

फोटो क्रेडिट- Viral Bhayani

मुंबई: सनी देओल के बेटे व बॉलीवुड एक्टर करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंधे। दादा धर्मेंद्र और पिता सनी देओल समेत 'बारातियों' के साथ करण अपनी दुल्हनिया को लेने घोड़ी पर सवार होकर निकल चुके हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने रविवार को दूल्हे के साथ-साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंचने वाले मेहमानों के कई वीडियो और फोटोज शेयर कीं।
बारातियों को नाचते देख करण इस मोमेंट्स को एन्जॉय कर रहे हैं। इस मौके पर करण के पिता सनी देओल व्हाइट कुर्ते और पायजामा के साथ लंबी ग्रीन कलर की शेरवानी में नजर आए। उनके दादा धर्मेंद्र व्हाइट शर्ट और टाई के साथ ब्राउन कलर के सूट में वेन्यू पर पहुंचे। सभी ने लाल पगड़ी पहनी हुई थी। धर्मेंद्र ने भी पोते की बारात में जमकर डांस किया।
करण ने 2019 में आई फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में उन्हें 'वेले' में देखा गया और जल्द ही 'अपने 2' में देखा जाएगा। वहीं सनी देओल जल्द ही अपनी को-स्टार अमीषा पटेल के साथ 'गदर 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story