मनोरंजन
अपनी खुद की बेटी Esha Deol की शादी में आगबबूला हो गए थे Dharamendra
Tara Tandi
29 Jun 2023 12:19 PM IST

x
धर्मेंद्र हाल ही में पोते करण देओल की शादी में नजर आए थे, उन्होंने अपने पोते की शादी में जमकर डांस किया। वहीं, करण देओल की शादी में धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा और अहाना देओल कहीं नजर नहीं आईं। हाल ही में धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि ये वायरल वीडियो ईशा देओल की शादी का है। इस वीडियो में धर्मेंद्र काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।
प्रकाश कौर से पहले से शादीशुदा होने के बावजूद हेमा मालिनी से प्रेम प्रसंग और फिर शादी के कारण धर्मेंद्र की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा का विषय बनी रही। धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे हैं, दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल और दो बेटियां विजेता और अजिता। जबकि हेमा को धर्मेंद्र से दो बेटियां अहाना और ईशा देओल हैं।
एक पुराना वीडियो जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धर्मेंद्र अपना आपा खो बैठते हैं। इस वीडियो में रिपोर्ट्स उनसे पूछती हैं कि बॉबी और सनी देओल बहन ईशा देओल की शादी से क्यों गायब हैं। धर्मेंद्र गुस्से में जवाब देते हैं, "आप बकवास मत कीजिए।" धर्मेंद्र के इस थ्रोबैक वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मुंबई के अंधेरी स्थित होटल ललित में ईशा का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ, जिसमें सनी और बॉबी शामिल नहीं हुए। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और राजनीतिक दिग्गजों ने शिरकत की। इस शादी में उनके करीबी माने जाने वाले उनके चचेरे भाई अभय देओल शामिल हुए। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा ने 29 जून 2012 को मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड भरत तख्तानी से शादी की।
Next Story





