मनोरंजन

शादी के बाद भी औरों को डेट कर रहे थे धनुष-ऐश्वर्या

SANTOSI TANDI
14 May 2024 10:01 AM GMT
शादी के बाद भी औरों को डेट कर रहे थे धनुष-ऐश्वर्या
x
मुंबई : साउथ सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत शादी के 18 साल बाद साल 2022 में अलग हो गए थे। हालांकि कपल ने आज तक यह फैसला लेने का कारण नहीं बताया है। अब साउथ इंडियन सिंगर सुचित्रा ने दोनों की शादी और तलाक को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि वे शादी के दौरान एक-दूसरे को 'धोखा' दे रहे थे। सुचित्रा ने कहा कि धनुष और ऐश्वर्या एक साथ रहने के दौरान भी दूसरे लोगों के साथ डेट पर जाया करते थे।
सुचित्रा ने यूट्यूब चैनल ‘कुमुदम’ के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा कि ऐश्वर्या, धनुष पर धोखा देने का आरोप लगाती आ रही हैं, लेकिन उसने पूरी शादी के दौरान ये सब किया है। ये डबल स्टैंडर्ड है, नहीं? ऐश्वर्या ने धनुष को धोखा दिया है, धनुष ने ऐश्वर्या को धोखा दिया। वे ऐसे कपल हैं जो सिस्टमेटिकली एक-दूसरे को धोखा दे रहे हैं। मेरे पास ऐसी कई छोटी-छोटी बातों की जानकारी है। वे दोनों बार में बैठे थे और उस इंसान के साथ शराब पी रहे थे, जिसके साथ वे डेटिंग कर रहे हैं।
आप ही बताइए कि जब आप शादी में होंगे, तो क्या आप डेट पर जाएंगे? वैसे धनुष एक बेहतर पिता हैं। कपल के बच्चे अपने नाना रजनीकांत के घर पर ही रहते हैं और वहीं पर उनकी परवरिश हो रही है। हालांकि कई बार वह अपने पिता धनुष के पास जाते हैं। उनके दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं।
बता दें कि सुचित्रा और धनुष के बीच सालों से अच्छे संबंध नहीं हैं। पिछले महीने एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि धनुष और ऐश्वर्या ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी है। इसलिए कोर्ट में कोई झगड़ा नहीं होगा और न ही एक-दूसरे पर किचड़ उछाला जाएगा।
Next Story