मनोरंजन

रिलीज हुआ 'भोला' का धांसू ट्रेलर, माथे पर भस्म लगा बुराई का सर्वनाश करते दिखे AJAY DEVGAN

Rounak Dey
7 March 2023 8:53 AM IST
रिलीज हुआ भोला का धांसू ट्रेलर, माथे पर भस्म लगा बुराई का सर्वनाश करते दिखे AJAY DEVGAN
x
इस फिल्म में अजय देवगन एक्टिंग के अलावा इसका डायरेक्शन भी किया है।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म भोला में नजर आने वाले हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। वहीं, अब मेकर्स ने फिल्म के शानदार ट्रेलर को लॉन्च कर दिया है। भोला का ये ट्रेलर 3D में रिलीज किया गया है। जिसे देख फैंस की दिल की धड़कने बढ़ने वाली है।
'भोला' का ट्रेलर हुआ रिलीज
आज यानी सोमवार को अजय देवगन की मोस्ट अवेटिड फिल्म भोला का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में अजय बुराई का सर्वनाश करते नजर आ रहे हैं। उनके माथे पर भस्म लगा दुश्मनों को धूल चटाते दिख रहे हैं। ट्रेलर काफी शानदार है, जिसे देख फिल्म की एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है। कुल मिलाकार कहा जाए तो, यह देखने के बाद आपको खूब मजा आने वाला है।
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
बता दें कि, भोला में एक्ट्रेस तब्बू भी नजर आने वाली है। इस फिल्म वह एक बार फिर पुलिस वाले के किरदार में दिखाई देंगी। भोला साउथ फिल्म कैथी का ऑफिशियल रीमेक है। जो एक बाप और बेटी के रिश्ते की कहानी है। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन एक्टिंग के अलावा इसका डायरेक्शन भी किया है।

Next Story