मनोरंजन

विकास गुप्ता की 'Big Boss' के घर में धांसू एंट्री, अर्शी खान के छूटे पसीने

Triveni
22 Dec 2020 11:12 AM GMT
विकास गुप्ता की Big Boss के घर में धांसू एंट्री, अर्शी खान के छूटे पसीने
x
लोकप्रिय टीवी शो बिग बॉस में आए दिनों कॉन्ट्रोवर्सी होती रहती है। फिलहाल तो शो में बिग बॉस के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता की फिर से एंट्री हो गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| लोकप्रिय टीवी शो बिग बॉस में आए दिनों कॉन्ट्रोवर्सी होती रहती है। फिलहाल तो शो में बिग बॉस के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता की फिर से एंट्री हो गई है। बता दें कि विकास गुप्ता को कुछ समय पहले ही हिंसक व्यवहार देखते हुए घर से बेघर किया गया था, लेकिन अब फिर विकास गुप्ता घर में एंट्री लेकर अपना मास्टर गेम खेलने वाले हैं। फिलहाल तो उनकी घर में एंट्री से अर्शी खान बेहद नाखुश दिखाई दे रही हैं। विकास को देखते ही उन्होंने इरिटेटिंग कहा। विकास के घर में एंट्री लेने से घर के दो सदस्यों के चेहरे से रंग ही उड़ गए। पहली तो अर्शी खान ही हैं वहीं घर के दूसरे सदस्य राहुल हैं। ऐसा क्यों ? तो आपको बता दें कि विकास के घर में एंट्री लेते ही रूबीना इतनी खुश हो गईं की विकास को देखते ही उन्हें गले लगा लिया और खुशी के मारे फूले नहीं समा रहीं थीं। इस सीन को देखने के बाद राहुल सोच में पड़ गए कि क्या रूबीना और विकास इतने क्लोज फ्रेंड हैं ?

फिलहाल तो अर्शी फिर विकास गुप्ता की टांग खीचने की कोशिश करती हैं, विकास के आते ही उन्होंने कहा एक्सक्यूज मी.. मिस्टर विकास गुप्ता! ओह गॉड ही इज इरिटेटिंग। इसके बाद विकास ने कहा कि अब ब्लैकमेलिंग का डर खत्म हो गया है। इतने में अर्शी खान गुस्से में कहती हैं कि अब गेम तो खेलना ही पड़ेगा।
आपको बता दें कि विकास गुप्ता को फिजिकल वॉयलेंस के कारण उन्हें घर से निकाल दिया गया था। उन्होंने अर्शी खान को स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया था। अर्शी खान पहले दिन से ही विकास गुप्ता की फैमली को फाइट के बीच ला रही थीं, जिसके बाद विकास गुप्ता ने अपना आपा खो कर ये कदम उठाया।

इस घटना के बाद सलमान खान ने अर्शी की जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि विकास ने सही किया या गलत मैं इसपर कुछ नहीं कह रहा, लेकिन मां के बारे में बोलने का किसी को अधिकार नहीं है।
वहीं शो के प्रोमों में यह भी दिखाया गया है कि अर्शी खान अभिनव को नॉमिनेट करती हैं और करती हैं कि रंजिशों को खेल के बीच न लाएं, अपने दिमाग का इस्तेमाल करें। इतना काफी नहीं था कि अर्शी ने यह तक कह दिया कि अभिनव बिग बॉस के घर में रहना डिर्जव नहीं करते।


Next Story