मनोरंजन

धनश्री वर्मा पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस करती आई नजर, सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Neha Dani
18 July 2022 5:30 AM GMT
धनश्री वर्मा पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस करती आई नजर, सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
x
फैंस ने जमकर लाइक और कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा – सुपर्ब डांस। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – डांसिंग क्वीन। फैंस ने ऐसे कई कमेंट किए हैं।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) हमेशा अपने वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। धनश्री वर्मा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। धनश्री वर्मा अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अब फैंस उनकी वायरल वीडियो देख दीवाने हो रहे हैं। इस वीडियो में धनाश्री पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है। अब ये सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।


धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्हें वाइट कलर के क्रॉप टॉप और ब्लैक शॉर्ट में देखा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने वाइट कलर के शूज भी कैरी किया है। लुक की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप किया हैं और हाई पोनीटेल बनाई है। जिसने वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इस वीडियो में धनश्री वर्मा ने अपने जोरदार डांस से सोशल मीडिया हिला डाला है। धनश्री वर्मा ने अपने इस डांस से फैंस को दीवाना बना लिया है। जिसे देख फैंस की नजर नहीं हट रही। फैंस अब इस डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने जमकर लाइक और कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा – सुपर्ब डांस। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – डांसिंग क्वीन। फैंस ने ऐसे कई कमेंट किए हैं।


Next Story