मनोरंजन

धनश्री वर्मा ने किया बेहद स्मूद फुटवर्क, नजरें हटा पाना है मुश्किल

Rani Sahu
5 Feb 2022 9:20 AM GMT
धनश्री वर्मा ने किया बेहद स्मूद फुटवर्क, नजरें हटा पाना है मुश्किल
x
भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की दुल्हन और फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अक्सर अपने डांस मूव्स से फैंस को दीवाना बनाती नजर आती हैं

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की दुल्हन और फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अक्सर अपने डांस मूव्स से फैंस को दीवाना बनाती नजर आती हैं। इसी कड़ी में धनश्री ने अपना एक बेहतरीन फुटवर्क वीडियो (Dhanashree Footwork Video) साझा किया है। जिसे देख फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

धनश्री वर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Dhanashree Verma Dance Video) साझा किया है। जिसमें वो व्हाइट लूज शर्ट और ब्लैक वेलवेट लोवर में बाल खोले हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, इस बार चहल की दुल्हन कोई देसी डांस नहीं बल्कि शानदार फुटवर्क करती देखी जा रही हैं, जो काफी स्मूद और क्लियर है।
वीडियो में धनश्री के पैर बिल्कुल मक्खन जैसे मूव कर रहे हैं, जिसे देख हर किसी का इंप्रेस होना लाजमी है। धनश्री का ये वीडियो (Dhanashree Verma Video) इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और अबतक इसे इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 2 लाख 32 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। क्लिप को साझा करते हुए कोरियोग्राफर ने कैप्शन में लिखा है,'शाम की तरह मक्खन और पनीर...बोल तो मक्खन, मैंने पाया कि यह एक अच्छा चलन है। क्लासेस के किकस्टार्ट होने का इंतजार नहीं कर सकती। वहां मिलते हैं।' वीडियो पर फैंस हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप कर प्यार लुटाते पाए गए हैं।


Next Story