मनोरंजन
टीवी इंडस्ट्री की ये हसीनाएं हो चुकी है लुक्स को लेकर ट्रोल, कमैंट्स देख आपके भी उड़ जाएंगे होश
Rounak Dey
8 Sept 2022 10:40 AM IST

x
जिसको लेकर सिंगर नाराज हो गई थीं।
टीवी इंडस्ट्री की ऐसी कई हसीनाएं हैं जो अपने लुक्स को लेकर खूब मजाक पुरवा चुकी हैं। तो आज हम अपनी लिस्ट रिपोर्ट में बताएंगे उन सेलेब्स के बारे में, कभी लुक्स को लेकर तो कभी अपने बढ़ते वजन को लेकर अक्सर सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर आ जाते हैं। केवल इतना ही नहीं कुछ ट्रोल्स तो सेलेब्स के लुक्स को लेकर भद्दे कमेंट्स करने से भी पीछे नहीं हटते। हालांकि ये सेलेब्रिटीज भी अपने स्टाइल में ट्रोल्स को आड़ हाथों लेते हैं।इस लिस्ट में निया शर्मा, नेहा कक्कड़, पलक तिवारी से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक, इंडस्ट्री के ये सेलेब्स अपने लुक्स को लेकर हो चुके हैं ट्रोल। देखिए लिस्ट…
निया शर्मा (Nia Sharma)
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपने लुक्स और फैशन सेंस को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होती हैं। एक बार तो ट्विटर पर एक यूजर ने एक्ट्रेस को 'धरती पर सबसे ज्यादा बदसूरत दिखने वाली सेलेब्रिटी' तक कह दिया था।
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)
अंडरवेट होने के कारण टीवी की 'नागिन' तेजस्वी प्रकाश को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में तेजस्वी ने बताया था, "केवल उन लोगों की बॉडी शेमिंग नहीं होती, जो मोटापे से ग्रस्त होते हैं। बल्कि जो लोग पतले होते हैं उन्हें भी ट्रोल किया जाता है।
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को उनके बॉडी वेट और लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि लोगों ने एक्ट्रेस को प्रेग्नेंट तक बता दिया था। लेकिन दिव्यांका ने भी अपने स्टाइल में ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।
शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को भी बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ चुका है। एक्ट्रेस को चेहरे पर पिंपल्स के कारण लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी।
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)
नेहा कक्कड़ को अक्सर उनकी हाइट को लेकर काफी ट्रोल किया जाता है। इंडियन आइडल 13 के सेट पर कॉमेडियन कीकू शारदा और गौरव गेरा ने नेहा कक्कड़ की छोटी हाइट का मजाक उड़ाया था, जिसको लेकर सिंगर नाराज हो गई थीं।
Next Story





