मनोरंजन

Dhanashree Verma : तलाक के सवालों पर भावुक जवाब

Uma Verma
22 March 2025 10:38 AM IST
Dhanashree Verma : तलाक के सवालों पर भावुक जवाब
x

मुंबई | डांसर और सोशल मीडिया स्टार धनश्री वर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से उनकी शादी के बाद से ही कई बार तलाक की अफवाहें उड़ चुकी हैं। हाल ही में जब एक इवेंट में उनसे इस पर सवाल किया गया, तो वह भावुक हो गईं और बड़े ही खास अंदाज में जवाब दिया।

"पहले गाना सुनो..."

धनश्री ने तलाक के सवाल को टालते हुए कहा, "पहले मेरा नया गाना सुनो, फिर इस बारे में बात करेंगे।" उनके इस जवाब से साफ है कि वह फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ पर चर्चा नहीं करना चाहतीं।

अफवाहों पर कोई सफाई नहीं

इससे पहले भी कई बार धनश्री और चहल के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आई हैं, लेकिन दोनों ने कभी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा।

करियर पर फोकस

इन दिनों धनश्री अपने डांस और म्यूजिक वीडियोज में बिजी हैं। वहीं, युजवेंद्र चहल भी आईपीएल की तैयारियों में जुटे हुए हैं।


Next Story