
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा के साथ इन दिनों मालदीव के हसीन नजारों के बीच छुट्टियों का लुत्फ ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma News) हर मालदीव से लगातार फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं
इस नवविवाहित जोड़े की मालदीव से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं. इस बीच धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Dance Video) ने समंदर किनारे से एक और डांस वीडियो शेयर किया है. शेयर के साथ ही धनाश्री का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है.
धनाश्री ने जो अपना लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम (Dhanashree Verma Instagram) पर शेयर किया है, उसमें वह समंदर किनारे ताबड़तोड़ अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में धनाश्री वर्मा रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं और झूमकर डांस कर रही हैं. वीडियो शेयर करने के साथ-साथ धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के साथ अपने अपकमिंग गाने के बारे में भी जानकारी दी है.
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Dance Video) ने डांस वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'आने वाले सॉन्ग के लिए आप मेरी ही तरह एक्साइटेड हैं! यह जगह कितनी सुंदर है.' धनाश्री के डांस वीडियो पर अभी तक 317,931 likes आ चुके हैं और फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं.





