मनोरंजन

धनाश्री वर्मा ने 'सवार लूं' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, देखें VIDEO

Shubhra Nandy
22 Jun 2021 12:47 PM IST
धनाश्री वर्मा ने सवार लूं सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, देखें VIDEO
x
धनाश्री वर्मा अक्सर अपने डांस वीडियोज को शेयर करते हुए देखी जाती हैं, जिसे उनके फैन्स भी खूब पसंद करते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| धनाश्री वर्मा अक्सर अपने डांस वीडियोज को शेयर करते हुए देखी जाती हैं, जिसे उनके फैन्स भी खूब पसंद करते हैं. इसी क्रम में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे फिल्म लूटेरा के गाने 'सवार लूं' पर बड़े ही खूबसूरत अंदाज में डांस कर रही हैं. धनाश्री इस वीडियो में जिस अदायगी के साथ डांस कर रही हैं, वह वाकई देखने लायक है. धनाश्री के इस लेटेस्ट वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं.


धनाश्री वर्मा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए वे लिखती हैं, 'सुनहरे पलों को एक खूबसूरत तरीके से पकड़ते हुए'. धनाश्री ने इस वीडियो को कुछ देर पहले ही शेयर किया है, जिस पर कमेंट्स की बौछार आ गई है. एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'आपके बालों से मुझे प्यार हो गया'. तो वहीं एक अन्य यूजर ने उनकी तारीफ में लिखा है, 'भाभीजी क्या जबरदस्त डांस करती हैं आप'. इस तरह से फैन्स धनाश्री की इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
बता दें, धनाश्री वर्मा ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से बीते साल शादी की थी. दोनों की ये शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही थी. इस बात में कोई दो राय नहीं है कि युजवेंद्र चहल से शादी करने के बाद धनाश्री कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने युजवेंद्र के साथ एक फुट वर्क वीडियो शेयर किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.


Next Story