मनोरंजन

धनाश्री ने कार्तिक आर्यन के इस गाने पर लचकाई अपनी 'पतली कमरिया', हॉटनेस के कायल हुए फैंस

Rounak Dey
9 Aug 2022 6:29 AM GMT
धनाश्री ने कार्तिक आर्यन के इस गाने पर लचकाई अपनी पतली कमरिया, हॉटनेस के कायल हुए फैंस
x
धनश्री वर्मा का ये पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अपने डांस के लिए जानी जाती है। धनश्री वर्मा हमेशा अपने वीडियो को लेकर काफी लाइमलाइट में छाई रहती हैं। डांसर को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है। इसके अलावा धनश्री वर्मा अपने फैंस के लिए आये दिन तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं, ताकि वो उनसे जुड़ी रहे। अब एक बार फिर से धनश्री वर्मा का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में धनश्री वर्मा Bom diggy गाने पर जोरदार ठुमके लगाती हुईं नजर आ रहीं हैं। धनश्री वर्मा का ये पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।








धनश्री वर्मा कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ( Sonu Ke Titu Ki Sweety) के गाने 'Bom Diggy Diggy' पर मदहोश कर देने वाला डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। डांसर का ये गाना अभी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। लुक की बात करें तो धनश्री वर्मा ने बहुत ही लाइट मेकअप किया हैं और बालों का बांधा हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आई हैं। धनश्री वर्मा ने अपने इस डांस से फैंस को दीवाना बना लिया है। जिसे देख फैंस की निगाहें नहीं हट रही। फैंस अब इस डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं। धनाश्री वर्मा का यह अंदाज उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है।



वहीं दूसरे वीडियो में आप देख सकते हैं कि धनश्री वर्मा आ जरा (Aa Zara) गाने पर जबर्दस्त डांस कर हर किसी को मदहोश करती हुईं नजर आ रहीं हैं। बेहद ही कमाल का डांस कर रही है। धनश्री वर्मा का ये पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story