मनोरंजन

'धक धक गर्ल' का दिखा देशी अवतार, फैंस की थमी सांसे

Triveni
15 Feb 2021 5:30 PM IST
धक धक गर्ल का दिखा देशी अवतार, फैंस की थमी सांसे
x
बॉलीवुड धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी अपनी खूबसूरती से फैन्स को दीवाना बनाती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri dixit) आज भी अपनी खूबसूरती से फैन्स को दीवाना बनाती हैं। 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस 53 साल में भी उतनी ही गॉर्जियस दिखती हैं। माधुरी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इसी बीच अब माधुरी ने अपने लेटेस्ट तस्वीरों (Latest Pictures) से सुर्खियां बटोर ली है। लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर माधुरी ने एक बार फिर अपने फैन्स का दिल धड़का दिया है।




दरअसल हाल ही में माधुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में माधुरी ब्लैक और पिंक कलर की प्रिंटेड साड़ी पहने नजर आ रही हैं। माधुरी का साड़ी में दिलकश अंदाज़ देख हर कोई अपना दिल हार रहा है। माधुरी की इस तस्वीर को देख कहना गलत नहीं होगा की 53 साल की उम्र में भी उन्होंने अपना जलवा कायम रखा है।
वेस्ट पर डिज़ाइनर बेल्ट और ओपन कर्ली हेयर के साथ माधुरी ने अपना लुक पूरा किया है। अलग अलग पोज़ में माधुरी ने ये फोटोशूट करवाया है। माधुरी का ये फोटोशूट उनके आने वाले शो डांस दीवाने के लिए हुआ है जिसमें वो जज की भूमिका निभाने वाली हैं।
माधुरी की लेटेस्ट तस्वीरों पर फैन्स भी जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा - 53 साल की उम्र में भी आपके डांस और ब्यूटी ने दीवाना बना दिया है। वहीं एक और ने लिखा - बहुत ब्यूटीफुल। एक और ने लिखा - साड़ी से ज्यादा सुंदर आप हो।
बेशक इन दिनों माधुरी की ज्यादा फिल्में नहीं आती हों, लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उनके दीदार को तरसते हैं। इस बात का सीधा सबूत है तस्वीर पर आए फैंस के कमेंट्स। जी हां, उनके चाहने वाले माधुरी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'कलंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में माधुरी के साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू लीड रोल में थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके अलावा वो 'टोटल धमाल' में भी नजर आई थीं।


Next Story