मनोरंजन
Devra: जूनियर एनटीआर की फिल्म ने अब बनाया ये खास रिकॉर्ड
Bharti Sahu 2
15 Sept 2024 10:02 AM IST

x
Devra: रिलीज से पहले विदेश में भी देवरा पार्ट-वन की धूम साफतौर पर देखा जी सकती है। संयुक्त राज्य अमेरिका में एनटीआर का तूफान देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग में देवरा कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इस फिल्म ने पहले ही 15 लाख डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है और रिलीज से पहले इस फिल्म की निगाहें 30 लाख डॉलर के क्लब में शामिल होने पर हैं। देवरा Devra का निर्माण नंदमुरी कल्याण राम, मिक्कीलिनेनी सुधाकर और कोसाराजू हरि कृष्णा ने किया गया है। फिल्म में बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान भी हैं। इसमें वह नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, जान्हवी कपूर भी इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं। शुक्रवार रात तक अमेरिका में देवरा Devra ने 40,000 टिकटें बेच ली हैं। फिल्म के भव्य प्रीमियर में 12 दिन शेष हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि रिलीज के बाद यह फिल्म कमाई के कई कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। हाल ही में फिल्म के गाने रिलीज किए गए थे, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है। यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
TagsDevraजूनियरएनटीआरफिल्मखासरिकॉर्ड DevraJuniorNTRfilmspecialrecord जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





