मनोरंजन

बहू से बेब बनी देवोलिना भट्टाचार्जी, VIDEO देख फैंस बोले- "आओ हुज़ूर तुमको...

Shubhra Nandy
14 May 2021 10:55 AM IST
बहू से बेब बनी देवोलिना भट्टाचार्जी, VIDEO देख फैंस बोले- आओ हुज़ूर तुमको...
x
टीवी की दुनिया की मशहूर बहुरानी एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी की दुनिया की मशहूर बहुरानी एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। छोटे पर्दे पर गोपी बहू के नाम से फेम हासिल करने वाली देवोलिना अकसर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ कनेक्टेड रहने की कोशिश करती रहती हैं। इसी के साथ देवोलिना कुछ डांस वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि वो नृत्य कला में भी कितनी निपुण हैं। इसी के साथ उन्होंने अब एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बेहद खूबसूरत सा लहंगा और मैचिंग सैक्सी ब्लाउज पहन रखा है। वीडियो में उनकी अदा और सादगी देख सभी कायल हो रहे हैं।


देवोलिना ने अपने इस वीडियो में शिमरी फ्लोरल प्रिंट लहंगा पहना हुआ है, जिसमें पिछे गाना चल रहा है "आओ हुज़ूर तुमको सितारों में ले चलें" । इस वीडियो में देवो काफी सुंदर तो लग ही रही हैं मगर जिस अंदाज़ में उन्होंने वीडियो बनाया है भी फैंस को भा रहा है। देवोलीना ने इस वीडियो को कुछ ही देर पहले शेयर किया है जिसे 2.5 लाक से ज्यादा हार देखा गया है और हजारों लोगों लाइक किया है। वहीं फैंस के साथ साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड रश्मि देसाई ने भी इसपर कॉमेंट किया है।
बता दें इससे पहले देवोलीना ने एक धमाकेदार ट्रेंडिंग सॉन्ग पर भी वीडियो बनाकर शेयर किया था जिसे देख सब हिल गए थे। उसमें उनका रूप इससे बिल्कुल उलट था। उस वीडियो में उन्होंने केवल ट्रैक पैंट्स और स्पोर्ट्स ब्रा पहन रखी थी, Cardi B के ट्रेंडिंग सॉन्ग पर डांस किया था
इस लेटेस्ट वीडियो से देवो ने साबित कर दिया है कि वो जितनी सादगी से 'गोपी बहू' बन लोगों का दिल जीत सकती हैं, उतनी ही नज़ाकत से वो लोगों के दिलों में तहलका भी मचा सकती हैं। टीवी सीरियल के अलावा देवोलीना भट्टाचार्य रियलिटी शो बिग बॉस में भी दिखाई दी थीं। जहां उन्होंने अपनी बेबाकी से लोगों के दिलों में अलग जगह और पहचान बनाई है।


Next Story