मनोरंजन

एक्टर पर्ल वी पुरी रेप केस पर देवोलीना ने दिया रिएक्शन, ट्वीट कर लिखी ये बात

Gulabi
7 Jun 2021 3:54 PM GMT
एक्टर पर्ल वी पुरी रेप केस पर देवोलीना ने दिया रिएक्शन, ट्वीट कर लिखी ये बात
x
टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है

टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस मामले में अभिनेता को कई टीवी सेलेब्स का समर्थन मिल रहा है। अभी तक कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर पर्ल के समर्थन में अपनी बात कह चुके हैं। इस बीच देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) ने भी एक ट्वीट किया है, जो पर्ल का समर्थन नहीं करता लेकिन सीधे तौर पर उनके खिलाफ भी नहीं है।

पहचान बताने वाले को जेल में डालो
देवोलीना भट्टाचार्य ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'मां बाप ने इंसानियत सिखाई होती तो जाकर सात साल की बच्ची के मां के इंस्टा अकाउंट पे गधों की तरह कमेंट करने से पहले 100 बार सोचते।' इसके आगे अपने ट्वीट में देवोलीना गुस्से में लिखती हैं, 'जिस भी शख्स ने बच्ची की पहचान उजागर की है, उसको भी जेल के अंदर होना चाहिए। मैं उम्मीद करती हूं कि आपको या आपके चाहने वालों को कभी ऐसे हालातों से न गुजरना पड़े।

सबसे निचले स्तर पर इंसानियत
इसके आगे अपने दूसरे ट्वीट में देवोलीना ने लिखा, 'कुछ तो इंसानियत रखो... कैसे गंदे लोग हो तुम लोग... डिक्शनरी खोलो और इम्पैथी शब्द का मतलब देखो मूर्खों। इस फालतू बातचीत को बंद करो और कोर्ट को फैसला करने दो। सच में इंसानियत अपने सबसे निचले स्तर पर है... चीप है ये।'
सेलेब्स कर रहे समर्थन
गौरतलब है कि जब से पर्ल पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। तभी से कई टीवी सितारे उनके समर्थन में इंस्टाग्राम, ट्विटर व फेसबुक आदि पर पोस्ट कर चुके हैं। करिश्मा तन्ना, एकता कपूर, अनीत हसनंदानी, क्रिस्टल डिसूजा और निया शर्मा सहित कई सितारे कह चुके हैं कि ऐसा कुछ नहीं कर सकते हैं। वहीं हाल ही में कथित तौर पर एकता कपूर और पीड़िता की मां का एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
Next Story