मनोरंजन
'साथ निभाना साथिया 2' में फिर देवोलीना भट्टाचार्जी करेंगी वापसी, बताया 6 जून से जुड़ा इत्तेफाक
Rounak Dey
6 Jun 2022 9:20 AM GMT
![साथ निभाना साथिया 2 में फिर देवोलीना भट्टाचार्जी करेंगी वापसी, बताया 6 जून से जुड़ा इत्तेफाक साथ निभाना साथिया 2 में फिर देवोलीना भट्टाचार्जी करेंगी वापसी, बताया 6 जून से जुड़ा इत्तेफाक](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/06/1674667-devoleenabhattacharjee1654502066.webp)
x
इस पोस्ट पर उनके फैन्स और साथ निभाना साथिया के दर्शकों ने खुशी जताई है।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने लंबे वक्त तक गोपी बहू के रूप में लोगों के दिलों पर राज किया। साथ निभाना साथिया में उन्होंने 10 साल पहले 6 जून 2012 को काम शुरू किया था। ओरिजिनल गोपी बहू जिया मनेक ने सीरियल छोड़ा था क्योंकि उन्हें झलक दिखलाजा में हिस्सा लेना था। इसके बाद देवोलीना भट्टाचार्जी उनकी जगह आई थीं। अब देवो ने आज के दिन ही वापसी की खुशखबरी दी है। इसे वह अजब संयोग मानती हैं। देवोलीना ने इस खुशखबरी के साथ कैप्शन और उपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। लोगों के बीच वह फिर गोपी बहू के रूप में आ रही हैं। हालांकि उनका रोल ज्यादा नहीं होगा। पर यह जानकर उनके फैन्स भी काफी खुश हैं।
बताया इत्तेफाक
देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया है कि वह साथ निभाना साथिया में वापसी कर रही हैं। देवो ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, गोपी बहू के रूप में 10 साल। यह सिर्फ इत्तेफाक नहीं हो सकता। 06-06-2012 से मैंने गोपी बहू के रूप में जर्नी शुरू की थी। 06-06-2022 में गोपी बहू के रूप में वापसी करना मेरे लिए ब्लेसिंग्स से कम नहीं है। इस किरदार के लिए आभार जताना मेरे लिए आसान नहीं है। मैं कुछ भी कर लूं लेकिन साथिया और गोपी हमेशा मेरे दिल और आत्मा के करीब रहेंगे।
कुछ वक्त नजर आएंगी देवो
देवोलीना आगे लिखती हैं, हालांकि मैं साथिया 2 का हिस्सा लंबे वक्त तक नहीं रहूंगी। लेकिन 1 सेकंड के लिए भी इस किरदार को निभाना मेरे लिए काफी खुशी की बात है। आपके स्क्रीन पर गोपी बहू बनकर आ रही हूं। देवोलीना के इस पोस्ट पर उनके फैन्स और साथ निभाना साथिया के दर्शकों ने खुशी जताई है।
Tagsसाथ निभाना साथिया 2 देवोलीना भट्टाचार्जीदेवोलीना भट्टाचार्जी 6 जून से जुड़ा इत्तेफाकसाथ निभाना साथिया 2Saath Nibhana Saathiya 2 Devoleena BhattacharjeeDevoleena Bhattacharjee will returnDevoleena Bhattacharjee Ittefaq associated with June 6Devoleena BhattacharjeeSaath Nibhana Saathiya 2
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story