मनोरंजन

असमी साड़ी पहन सजधज कर तैयार हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी, शादी के बाद दिखाया शाही लुक

Triveni
18 Dec 2022 5:59 AM GMT
असमी साड़ी पहन सजधज कर तैयार हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी, शादी के बाद दिखाया शाही लुक
x

फाइल फोटो 

टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने जिम ट्रेनर शानवाज शेख के साथ कोर्ट में शादी रचाई थी। देवोलीना ने हल्दी से लेकर मेहंदी और संगीत, शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ साझा की। अब देवोलीना ने शादी के बाद एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में बिग बॉस 13 फेम देवोलीना बंगाली साड़ी पहनकर तैयार होती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का शाही अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। Also Read - देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिए अपने GYM Trainer के साथ लिए सात फेरे!

हैवी ज्वैलरी पहनकर तैयार हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) पहले मेकअप करवा रही हैं। बाद में वह असमी साड़ी पहनकर तैयार हो जाती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि देवोलीना ने शाही अंदाज में रानी-महारानी की तरह हैवी ज्वैलरी पहनी हुई हैं। कोहनी तक मेहंदी, साथ ही सफेद और लाल कलर की साड़ी में देवोलीना बेहद ही प्यारी लग रही हैं। शादी के बाद नई-नवेली दुल्हन के रूप में सजी देवोलीना की सादगी हर किसी को पसंद आ रही है।

Next Story