मनोरंजन
देवोलीना भट्टाचार्जी ने पीली साड़ी पहन किया जोरदार डांस, देखें लेटेस्ट VIDEO
Shubhra Nandy
14 Aug 2021 9:42 AM IST

x
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhaana Saathiya) से एक्टिंग में कदम रखने वाली मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं.
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhaana Saathiya) से एक्टिंग में कदम रखने वाली मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. 'साथ निभाना साथिया' में अभिनेत्री ने गोपी बहू का किरदार नई निभाया था. वहीं इन दिनों वो सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो से खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है. जो खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने 'सूरज हुआ मद्धम' सॉन्ग पर डांस किया है.
देवोलीना भट्टाचार्जी ने काजोल के सॉन्ग पर किया डांस
देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, देवोलीना भट्टाचार्जी बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के सॉन्ग 'सूरज हुआ मद्धम' पर शानदार डांस कर रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने काजोल की नकल की है. देवोलीना ने काजोल की तरह ही पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है और ठीक काजोल की तरह ही डांस कर रही हैं. इस वीडियो में देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee Video) काफी खूबसूरत लग रही हैं. फैन्स को उनका ये वीडियो भी पसंद आ रहा है.
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने स्टार प्लस के फेमस सीरियल 'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhaana Saathiya) में गोपी बहु के किरदार से अपने करियर की शुरुआत की थी. साथ ही वो बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुकी हैं. बिग बॉस से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी. फिलहाल वो 'साथ निभाना साथिया' के सीजन 2 में भी गोपी का किरदार निभा रही हैं. वहीं सोशल मीडिया पर उनके डांस और सिंगिंग वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं.
Next Story





