मनोरंजन

विवादों और बेहतरीन कारोबार के बावजूद आदिपुरुष नहीं तोड़ पाई पठान का रिकॉर्ड

mukeshwari
19 Jun 2023 7:06 PM GMT
विवादों और बेहतरीन कारोबार के बावजूद आदिपुरुष नहीं तोड़ पाई पठान का रिकॉर्ड
x

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर जहां एक तरफ जमकर विवाद हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। पहले दिन वर्ल्डवाइड 140 करोड़ और दूसरे दिन 100 करोड़ की कमाई करने के बाद अब तीसरे दिन इस फिल्म ने फिर से 100 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर 340 करोड़ रुपए वर्ल्डवाइड कमाकर इतिहास रच दिया है।

इस बीच फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि विवाद के बाद उन्हें खतरा है। सुरक्षा की मांग पर मुंबई पुलिस ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।

शाहरुख खान स्टारर पठान के बाद आदिपुरुष मात्र 3 दिनों में 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। हालांकि इस क्लब में एंट्री करने के बाद भी यह फिल्म ‘पठान’ के फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। जहां ‘पठान’ ने फर्स्ट वीकेंड में 351 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था वहीं ‘आदिपुरुष’ इससे 11 करोड़ रुपए पीछे रह गई।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story