मनोरंजन
चोटिल हुईं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, फैंस जमकर कर रहे सराहना, जानें कारण
jantaserishta.com
16 May 2024 2:36 PM IST

x
अपने दाएं हाथ में आर्म स्लिंग बांधा हुआ था।
मुंबई: चोटिल होने के बावजूद बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रेंच रिवेरा में 77वें कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं। उन्होंने इस दौरान अपने दाएं हाथ में आर्म स्लिंग बांधा हुआ था।
ऐश्वर्या के हाथ में प्लास्टर देख फैंस परेशान हो गए। और सोशल मीडिया पर चोट लगने का कारण पूछने लगे। इस साल, कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 14 मई से 25 मई के बीच हो रहा है। ऐश्वर्या 16 और 17 मई को ब्यूटी ब्रांड लोरियल पेरिस के 27वें साल का जश्न मनाने के लिए एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के साथ रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरेंगी।
सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐश्वर्या को लगी चोट पर दुख जताया। एक फैन ने चोट लगने के बावजूद काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए लिखा, "हाथ में चोट होने के बावजूद वह कान फेस्टिवल जा रही हैं। कोई भी उनके जितना प्रोफेशनल नहीं है! मैं उनके रेड कार्पेट पर चलने का और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।" एक अन्य फैन ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा, "जल्द स्वस्थ हो जाओ क्वीन। हैशटैग ऐश्वर्या राय बच्चन"।
एक अन्य कमेंट में यूजर ने लिखा, "ओएमजी वह घायल होने पर भी चोट लगे हाथों के साथ कान फेस्टिवल पर वॉक करेंगी"। एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस को ब्लैक पैंट के साथ नेवी ब्लू ट्रेंच कोट में देखा गया। वहीं आराध्या ने व्हाइट स्वेटशर्ट और जॉगर्स के साथ कैजुअल लुक चुना।
फोटोग्राफरों द्वारा उनकी चोट के बारे में पूछे जाने के बावजूद, 'फन्ने खां' स्टार चुप रहीं, लेकिन जब उनसे एयरपोर्ट में एंट्री करते समय "ध्यान रखने" को कहा, तो उन्होंने "धन्यवाद" के साथ जवाब दिया।
Tagsऐश्वर्या राय बच्चनऐश्वर्या रायऐश्वर्या राय चोटिलकान फिल्म फेस्टिवलAishwarya Rai BachchanAishwarya RaiAishwarya Rai injuredCannes Film Festival
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





