मनोरंजन

देसी क्वीन, सपना चौधरी ने पति संग खेतों में शेयर किया मस्ती भरा वीडियो

Neha Dani
13 Nov 2021 4:07 PM GMT
देसी क्वीन, सपना चौधरी ने पति संग खेतों में शेयर किया मस्ती भरा वीडियो
x
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपनी दिलकश अदाओं से फैंस के दिलो पर राज करती हैं। वह हमेशा ही किसी न किसी कारण से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रिषभ पांडे,मुंबई। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपनी दिलकश अदाओं से फैंस के दिलो पर राज करती हैं। वह हमेशा ही किसी न किसी कारण से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अपने डांस मूव्स के जरिए करोड़ों लोगों का दिल धड़का चुकीं सपना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके चाहने वाले सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में मौजूद हैं।

सपना अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं। उन्हें आए दिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करते देखा जाता हैं। हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वह एक खेत के बीच में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनके हस्बैंड वीर साहू भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में वीर साहू अपने घोड़े को खेत में दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वही सपना चौधरी उनकी वीडियो बना रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा-ये खेत, ये रेत, ये नज़ारे और हम…"। इसी के साथ उन्होंने अपने हस्बैंड वीर साहू को टैग भी किया हैं। वीडियो में सपना का देसी अंदाज़ देखने को मिल रहा हैं।
पिछले कुछ दिनों में सपना के कई म्यूजिक वीडियोज भी रिलीज हुए हैं। जिन्हें खूब पसंद भी किया गया हैं, हाल ही में सपना का हरियाणवी गाना 'पतली कमर' रिलीज हुआ है। जिसमें वह विवेक राघव के साथ नजर आ रही हैं। म्यूजिक वीडियो के अलावा सपना को कई हरियाणवी फिल्मों में भी लीड रोल में देखा जा चुका है।


Next Story