मनोरंजन

सपना चौधरी का दिखा देसी LOOK, फैंस हुए घायल

Triveni
15 Jan 2021 6:07 AM GMT
सपना चौधरी का दिखा देसी LOOK, फैंस हुए घायल
x
हरियाणा की क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी अपने डांस से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। वहीं उनके बिग बॉस के घर में कदम रखने के बाद वे काफी पॉपुलर हो गई हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | हरियाणा की क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी अपने डांस से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। वहीं उनके बिग बॉस के घर में कदम रखने के बाद वे काफी पॉपुलर हो गई हैं। सपना जितना अच्छा डांस करती हैं उतना ही अच्छा गाना भी गाती हैं। इन दिनों सपना ने कई गाने परफॉर्म किए हैं। जिसमें ;नानू की जानू', 'वीरे दी वेडिंग' और 'भांगओवर' भी शामिल है।

सपना का जन्म दिल्ली के महिपालपुर में हुआ। सपना ने अपनी पहचान स्टेज डांस करके बनाई। उनके आए दिनों गाने वायरल होते रहते हैं। सपना मल्टी टैलेंटेड हैं। उन्होंने 20 से भी ज्यादा गाने गाए हैं। जो काफी वायरल भी हुए हैं

सपना का सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सपना के वीडियो और फोटो डलते ही वायरल हो जाते हैं। बता दें कि सपना ने पिछले साल वीर साहू से गुपचुप शादी कर ली थी। सपना और वीर ने कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी। उनका कहना था की फूफा के निधन होने की वजह से शादी की बात पब्लिक नहीं की थी। वहीं अक्टूबर में सपना ने एक बेटे को जन्म दिया था।

सपना की अचानक शादी की बात जानकर फैंस चौंक गए थे। इस बीच सपना और वीर साहू को काफी ट्रोल किया गया था।
सपना ने अब फिर से एंट्री मारी है। सपना के डांस के ही नहीं बल्कि अनके फोटो भी काफी वायरल होते हैं। कुछ दिन पहले सपना और बेटे का फोटो वायरल हुआ था। फैंस इस फोटो की काफी तारीफ कर रहे हैं।
सपना के पति की बात करें को वो हरियाणवी गाने लिखते हैं साथ ही एक्टिंग भी करते हैं। सपना के अपने पति के साथ भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की हैं।
मां बनने से बाद भी सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। फिलहाल तो उनका हाल ही में आया गाना कत्ल काफी वायरल हो रहा है। इस गाने के अभी तक लाखों व्यूज हो चुके हैं।


Next Story