मनोरंजन

देसी गर्ल का दिखा वेस्टर्न LOOK, फोटोशूट देख फैंस हुए हैरान

Triveni
11 Feb 2021 5:52 AM GMT
देसी गर्ल का दिखा वेस्टर्न LOOK, फोटोशूट देख फैंस हुए  हैरान
x
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने आए दिनों वायरल हो रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने आए दिनों वायरल हो रहे हैं। फैंस के दिलों में राज करने वाली सपना चौधरी के धमाकेदार डांस वीडियो के साथ ही उनके फोटोज भी जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल सपना ने हाल ही में बोल्ड फोटोशूट करवाया है। उनका ये फोटोशूट देख फैंस हैरान हैं। फैंस सपना के फोटो देख उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे हैं। सपना इस फोटो में किसी क्विन के कम नहीं लग रहीं हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की हैट पहनी हुई है। साथ ही ब्लैक ग्लव्स ने उनके लुक को एक दम डिफरेंट बना दिया है। सपना ने इस स्टाइल के साथ न्यूड मेकअप कैरी किया है। उनका ये फोटो डलते ही वायरल हो गया। फैंस जमकर उनकी फोटो पर कमेंट कर नए लुक की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। सपना इस वीडियो में राहत फतेह अली खान का 'तू इतनी खूबसूरत है' सॉन्ग पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस का जमकर रिएक्शन आ रहा है। फैंस सपना की इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। सपना ने इस वीडियो में ग्रे कलर का सूट पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने बड़े हैंगिंग झुमके पहने हुए हैं। वहीं माथे पर बिंदी उनके लुक को एक दम डिफरेंट लुक दे रही है। उनका ये ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कई वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर किए हैं। सपना का ये स्टाइल फैंस को काफी अट्रैक्ट कर रहा है। वहीं बता दें कि सपना अपनी पहली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वे अब जल्द ही भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी।
सपना के करियर की बात करें तो बता दें कि उन्होंने ऑर्किस्ट्रा पार्टी से शुरुआत की थी। आज सपना काफी पॉपुलर डांसर हैं। वहीं बिग बॉस के शो का हिस्सा बनने के बाद सपना की पॉपुलैरिटी का ग्राफ तेजी से बढ़ा। वहीं उनका एक गाना 'लोरी' हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


Next Story