मनोरंजन

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज, हर वक्त साथ रखती हैं ये तीन खास चीजें!

Neha Dani
18 Dec 2021 6:36 AM GMT
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज, हर वक्त साथ रखती हैं ये तीन खास चीजें!
x
उन्होंने पूछा कि यह आज भी महिलाओं के साथ कैसे हो रहा है?

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) अपनी अगली हॉलिवुड फिल्म 'The Matrix Resurrections' के प्रमोशन में इन दिनों व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका सती का किरदार निभा रही हैं। बॉलिवुड के साथ-साथ हॉलिवुड में भी इंडिया का झंडा लहरा चुकीं प्रियंका वतन की जमीन से आज भी जुड़ी हैं और अब उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जो उनके फैन्स का दिल जीत रहा।






'द मैट्रिक्‍स' सीरीज़ की यह चौथी फिल्म 'The Matrix Resurrections' 22 दिसंबर के दिन रिलीज हो रही है। एमी नॉमिनेटेड टेलिविजन होस्ट रशा गोयल से बातचीत में प्रियंका ने अपनी भारत से अपने अटूट रिश्ते पर बात की और कहा कि उन्हें यह कभी नहीं लगता कि वह इंडिया से दूर हुई हैं। उन्होंने कहा, चाहे मैं कहीं भी रहूं मेरा कल्चर मेरे साथ होता है।
उन्होंने कहा- मेरा घर हमेशा मेरे साथ होता है। मेरा मंदिर, मेरी मां और मेरा अचार हमेशा मेरे साथ होता है। इसलिए मैं हमेशा अच्छा फील करती हूं, मुझे कभी वो एहसास ही नहीं रहता।'
बता दें कि हॉलिवुड सिंग निक जोनस के साथ शादी के बाद से प्रियंका विदेश में सेट हो चुकी हैं। हालांकि, प्रियंका वहां से दोनों इंडस्ट्री से जुड़ा काम अच्छी तरह से मैनेज भी कर पा रही हैं।
पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपना गुस्सा उन खबरों पर जमकर उतारा था जहां उन्हें निक जोनस की वाइफ कहते हुए उन्हें इंट्रोड्यूज़ कराया गया। नाराज प्रियंका ने यह सवाल भी किया कि क्या मुझे अपना IMDB लिंक अपने बायो में ऐड करना चाहिए? उन्होंने पूछा कि यह आज भी महिलाओं के साथ कैसे हो रहा है?

Next Story