मनोरंजन

किसानों के समर्थन में आई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत के ट्वीट को किया रीट्वीट

Gulabi
7 Dec 2020 4:56 AM GMT
किसानों के समर्थन में आई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत के ट्वीट को किया रीट्वीट
x
प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उन्होंने अपने किरदारों से सभी का दिल जीता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उन्होंने अपने किरदारों से सभी का दिल जीता है। वैसे प्रियंका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'We Can Be Heroes' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह विलेन का किरदार निभाने वाली हैं। वैसे बीते दिनों ही इस फिल्म का ट्रेलर आया था जिसमे प्रियंका दमदार लुक में नजर आईं थीं। अब हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों का साथ दिया है। आप देख सकते हैं उन्होंने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के एक ट्वीट को रीट्वीट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।



दिलजीत दोसांझ के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रियंका ने लिखा है, 'हमारे किसान भारत में अन्न के सिपाही हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जरूरत है। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में हमें यह सुनश्चित करना चाहिए कि यह संकट जल्द हल हो।' अब इस समय उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे बीते दिनों ही दिलजीत ने एक ट्वीट कर लिखा था, 'प्यार की बात करिए, धर्म कोई भी लड़ाई नहीं सिखाता। भारत इसलिए ही दुनिया में सबसे अलग है, क्योंकि यहां सब प्यार से रहते हैं। हर धर्म का सत्कार किया जाता है।'


आपको हम यह भी बता दें कि किसानों को अपना समर्थन देने के लिए दिलजीत सिंधु बॉर्डर पहुंचे थे और वहां पर उन्होंने सरकार से किसानों की मांग पूरी करने को लेकर गुहार लगाई थी। वैसे अब तक किसानों के समर्थन में पंजाबी फिल्मों और बॉलीवुड के कई स्टार्स उतर गए है, इस लिस्ट में स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू, सोनू सूद, रितेश देशमुख जैसे सेलेब्स शामिल है।


Next Story