मनोरंजन
देसी देसी ना बोल्या कर...गाने वाले सिंगर नहीं रहे, सपना चौधरी के साथ हिट थी जोड़ी
jantaserishta.com
22 Aug 2023 2:48 PM IST

x
डांसर सपना चौधरी के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम किया था।
नई दिल्ली: हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार को हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। एक मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, 40 वर्षीय सिंगर पिछले 10 दिनों से पीलिया से ग्रसित थे, उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
राजू पंजाबी अपने हरियाणवी गाने 'देसी-देसी ना बोला कर छोरी रे' से सुर्खियों में आए थे। स्वास्थ्य में सुधार के बाद, उन्हें पहले छुट्टी दी गई थी। लेकिन, हालत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों पहले राजू पंजाबी ने अपना आखिरी गाना 'आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था' रिलीज किया था।
उन्होंने मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम किया था। परिवार के एक सदस्य ने कहा, "उनका अंतिम संस्कार राजस्थान के हनुमानगढ़ में उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा।"
Tagsहरियाणवी सिंगर राजू पंजाबीराजू पंजाबीराजू पंजाबी निधनHaryanvi singer Raju PunjabiRaju PunjabiRaju Punjabi passed away
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





