मनोरंजन

Sushant Singh Rajput के लिए पद्मश्री पुरस्कार की मांग, ट्रेंड हो रहा #padmashriforsushant

Rani Sahu
3 July 2021 2:31 PM IST
Sushant Singh Rajput के लिए पद्मश्री पुरस्कार की मांग, ट्रेंड हो रहा #padmashriforsushant
x
Sushant Singh Rajput के लिए पद्मश्री पुरस्कार की मांग

बाॅलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 साल पूरा हो गया है लेकिन आज भी उनके चाहने वाले एक्टर को भूले नहीं है। वे आज भी सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस ने तो एक्टर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की भी मांग की है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर #padmashriforsushant ट्रेंड कर रहा है। कुछ फैंस ने तो एक्टर का पद्मश्री के लिए नाॅमीनेशन भी भरा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पद्म पुरस्कारों की वेबसाइट पर सुशांत के फैंस ने एक्टर का नाॅमिनेशन भरा है। जिसका स्क्रीनशाॅट भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके अलावा यूजर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की है।



पीएम मोदी और भारत सरकार से अपील करते हुए यूजर्स ने सिनेमा जगत से बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत को पद्मश्री देने की मांग की है। यूजर्स के मुताबिक सुशांत एक बेहतरीन एक्टर होने के चलते इस पुरस्कार के हकदार हैं। इस बार पुरस्कार की सूची में सरकार को उनका नाम शामिल करना चाहिए।





गौरतलब है कि बीते साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। फिलहाल अभी भी एक्टर के निधन की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। पहले यह केस मुंबई पुलिस के हाथ में था जिसके बाद सीबीआई को सौंप दिया गया था।


Next Story