
Entertainment मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने आज बिजनेसमैन संजय कपूर की वसीयत को लेकर चल रहे विवाद के बीच अहम आदेश जारी किए। करिश्मा के बच्चों ने केस फाइल करके आरोप लगाया है कि उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर संजय की प्रॉपर्टी हड़पने की कोशिश कर रही हैं। करिश्मा कपूर संजय कपूर की दूसरी पत्नी हैं। हालांकि, करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।
मालूम हो कि संजय की पिछले साल लंदन में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि करीब 30 हजार करोड़ की संपत्ति को सुरक्षित रखा जाए। उनकी मां रानी कपूर और करिश्मा कपूर ने संजय कपूर की लिखी वसीयत पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि इसमें शक है। इस मामले में जस्टिस ज्योति सिंह ने अपने फैसले में कहा कि उन शक को दूर करना प्रिया कपूर की जिम्मेदारी है। वसीयत की वैलिडिटी पर चल रहे ट्रायल को देखते हुए कोर्ट ने कहा कि इस मामले में और समय लगेगा, लेकिन इस बीच संजय कपूर की संपत्ति को सुरक्षित रखा जाए।





