मनोरंजन
दीपिका सिंह पिंक लहंगा पहन झूमती आई नजर, वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
24 Jan 2021 11:51 AM IST

x
सीरियल ‘दीया और बाती’ हम की एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता ही है, साथ ही वह अपने डांस से भी अकसर धमाल मचाती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेसक| सीरियल 'दीया और बाती' हम की एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता ही है, साथ ही वह अपने डांस से भी अकसर धमाल मचाती हैं. दीपिका सिंह (Deepika Singh Video) अपने डांस वीडियो फैन्स के साथ साझा करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक और ऑरेंज कलर का लहंगा पहनकर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) इस वीडियो में 'लहंगा (Lehenga Song)' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. दीपिका इस वीडियो में काफी खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने अपने बालों में गजरा भी लगाया हुआ है, जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है.
दीपिका सिंह (Deepika Singh) के करियर की बात करें तो वह 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था. 2018 में वे वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. वह कलर्स टीवी के शो 'कवच…महाशिवरात्रि' में भी काम कर चुकी हैं. दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है. इन दिनों वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं.
Next Story





