मनोरंजन

स्कर्ट पहन नागिन डांस करते नजर आई दीपिका सिंह, ग्लैमरस अवतार देख फैंस रह गए दंग

Triveni
17 May 2021 6:35 AM GMT
स्कर्ट पहन नागिन डांस करते नजर आई दीपिका सिंह, ग्लैमरस अवतार देख फैंस रह गए दंग
x
अब वो जमाना गया जब लोग केवल बॉलिवुड एक्ट्रेसेज के दीवाने हुआ करते थे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अब वो जमाना गया जब लोग केवल बॉलिवुड एक्ट्रेसेज के दीवाने हुआ करते थे। सोशल मीडिया के इस जमाने में आज हर कलाकार अपने फैंस के साथ जुड़ने और उन्हें एंटरटेन करने की कोशिश करता है। ये कोशिश काफी हद तक सफल भी है। लोगों को भी आज छोटो पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने मनपसंद कलाकारों के साथ जुड़ने आसान हो गया है। इसी कड़ी में टीवी की बहुएं भी सोशल मीडिया पर अपना अलग अलग रूप दिखा कर चौंकाती रहती हैं जो उनके किरदार से बिल्कुल हट के होता है।


टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह, जो छोटे पर्दे पर सीरियल 'दिया और बाती' में IPS Officer संध्या राठी और संध्या बींदड़ी के नाम से फेमस है, उन्होंने भी अपना एक वीडियो शेयर किया है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। छोटे पर्दे पर शांत और गंभीर दिखने वाली दीपिका सिंह असल ज़िंदगी में उतनी ही मस्तीखोर हैं। वो अकसर अपने डांस के वीडियोज और शानदार फोटोज शेयर करती रहती हैं। दीपिका सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं और यहां उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग भी है
अब दीपिका (Deepika Singh) ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो धूम मचा रहा है। इस वीडियो में दीपिका का अंदाज और उनका लुक देखते ही बन रहा है। वीडियो में वो सिंगर आस्था गिल और अकासा के (Singer Astha Gill & Akasa Song Naagin) सुपरहिट गाने 'नागिन गिन गनि' पर गजब का डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उन्होंने डेनिम शॉर्ट स्कर्ट और व्हाइट स्ट्रीप क्रॉप टॉप पहन रखा है, जिसमें काफी हॉट लग रही हैं। इस वीडियो को 3 लाख के करीब लोगों ने देखा है, साथ ही इसपर हजारों की संख्या में लाइक्स आए हैं।







बता दें, एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने तेजी से अपना वजन कम किया है। दीपिका सिंह (Deepika Singh Baarish Ki Jaaye) ने अपने शो 'दिया और बाती हम' के डायरेक्टर से 2 मई 2014 में शादी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में एक बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद दीपिका ने एक्टिंग लाइन से लंबा ब्रेक ले लिया, लेकिन फैंस उन्हें आज भी उनके शानदार किरदार "संध्या बींदड़ी" के रूप में याद करते हैं।


Next Story