मनोरंजन
दीपिका सिंह ने किया जोरदार डांस, क्लासिकल LOOK में वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
30 Jun 2021 3:19 PM IST

x
दीया और बाती हम’ सीरियल से पॉपुलर हुईं दीपिका सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'दीया और बाती हम' सीरियल से पॉपुलर हुईं दीपिका सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कभी अपने फोटो से तो कभी अपने डांस वीडियो से वे सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बात में कोई शक नहीं कि दीपिका अपने फैंस का एंटरटेनमेंट करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. दीपिका की पॉपुलैरिटी का अंदाजा उनके तेजी से वायरल हो रहे वीडियो से लगाया जा सकता है. दीपिका सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें वे क्लासिकल लुक में नजर आ रही हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में दीपिका सिंह दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत के गाने 'नैनों वाले ने' पर शानदार डांस करती हुए दिखाई दे रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने हरे रंग का लहंगा लाल चुनरी के साथ पहना है. इसके साथ ही उनके खुले बाल और ज्वैलरी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. इस वीडियो को अभी तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैंस भी दीपिका की तारीफ करते थक नहीं रहे.
एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हम आपको बता दें कि दीपिका सिंह ने 'दीया और बाती हम' के डायरेक्टर से 2 मई, 2014 में शादी कर ली थी. 2017 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद उनका एक्टिंग लाइन से लंबा ब्रेक देखा गया था. हालांकि जल्द ही वे अपने पति द्वारा निर्देशित 'कमा के खाले' फिल्म में दिखाई देंगी, जिसका ऐलान एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया था.
Next Story





