मनोरंजन

'मनाली ट्रांस' पर दीपिका सिंह ने किया जबरदस्त डांस... देखें VIDEO

Ritisha Jaiswal
4 Dec 2020 1:37 PM IST
मनाली ट्रांस पर दीपिका सिंह ने किया जबरदस्त डांस... देखें VIDEO
x
टीवी की 'संध्या बहू' यानी दीपिका सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीवी की 'संध्या बहू' यानी दीपिका सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो यर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. दीपिका सिंह ने अपनी एक्टिंग से तो लोगों के दिलों में जगह बनाई ही थी, लेकिन इन दिनों वह अपने डांस से भी फैंस का खूब दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं. दीपिका सिंह का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह मनाली ट्रांस पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं इस वीडियो को दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम रील से शेयर किया है, जिसपर अभी तक 44 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं

दीपिका सिंह अपने वीडियो में ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. वहीं, नेहा कक्कड़ के सॉन्ग पर टीवी की संध्या बहू के इस डांस को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "छोटे बालों के लिए मेरा प्यार." वीडियो में उनके लुक्स के साथ-साथ उनका डांस भी तारीफ के लायक है. इससे पहले दीपिका सिंह ने एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह कार में बैठी हुई दिखाई दे रही थीं. बता दें कि दीपिका सिंह ने अपना हेयर स्टाइल हाल ही में बदला है.

यह पहली बार नहीं है जब दीपिका सिंह ने अपने डांस वीडियो से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. इससे पहले भी वह अकसर अपने डांस वीडियो शेयर करती आई हैं, जो हमेशा सुर्खियों में भी बने रहते हैं. दीपिका सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल दीया और बाती में संध्या राठी का किरदार निभाया था. अपने इस किरदार से दीपिका सिंह ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था










Next Story