मनोरंजन

दीपिका सिंह ने दोस्त संग किया धमाकेदार डांस, जमकर वायरल हो रहा एक्ट्रेस video

Rounak Dey
12 Sept 2021 12:44 PM IST
दीपिका सिंह ने दोस्त संग किया धमाकेदार डांस, जमकर वायरल हो रहा एक्ट्रेस video
x
उनके एक फैन ने लिखा है 'Awoww super bhabhi, sooo cute always keep rocking'. तो दूसरे ने लिखा है

टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' से हर घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका सिंह (Deepika Singh) सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं. दीपिका ने 'दिया और बाती हम' से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. इस सीरियल में उनके संध्या के किरदार को फैन्स ने काफी पसंद किया था. अब वो अपने डांस के टैलेंट से लोगों के दिल में जगह बना रही हैं. आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. इंटरनेट पर उनके डांस वीडियो खूब धमाल मचाते हैं. हालही में उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ अंग्रेजी सॉन्ग पर जमकर झूमती हुई नजर आ रही हैं.

दीपिका ने दोस्त संग किया डांस


दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो उन्हें अंग्रेजी के 'Kindess' सॉन्ग पर डांस करते देखा जा सकता है. वीडियो में उनके साथ उनकी दोस्त भी मजे झूम रही हैं. इस वीडियो पर उनकी दोस्त ने कमेंट में लिखा है 'गाना समझ नहीं पर बहुत मजा आया'. वहीं उनके फैन्स भी वीडियो को देख खूब ठहाके लगा रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'Awoww super bhabhi, sooo cute always keep rocking'. तो दूसरे ने लिखा है 'You are so sweet'.



Next Story