मनोरंजन
दीपिका सिंह ने 'ड्रीम में एंट्री' पर किया डांस, झट से वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
4 July 2021 2:22 PM IST

x
दीपिका सिंह को अगर टीवी की सबसे मशहूर अभिनेत्री कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दीपिका सिंह को अगर टीवी की सबसे मशहूर अभिनेत्री कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा. टीवी पर मशहूर दीपिका सोशल मीडिया पर लोगों के बीच भी काफी पॉपुलर हैं. दीपिका के वीडियो को उनके चाहने वाले काफी पसंद करते हैं और झट से वायरल भी कर देते हैं. दीपिका सिंह का एक नया डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वे राखी सावंत के गाने 'ड्रीम में एंट्री' पर डांस करते हुए देखी जा सकती हैं. इस वीडियो में दीपिका का ग्लैमर भी भरपूर देखने को मिल रहा है.
दीपिका सिंह के लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने लाइट ब्राउन कलर की साड़ी पहन रखी है और हाथों में लाल रंग की चूड़ियां डाली हैं. खुले बाल और स्लीवलेस ब्लाउज में दीपिका का अंदाज देखते ही बन रहा है. दीपिका राखी सावंत के गाने 'ड्रीम में एंट्री' पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं. वीडियो पर फैन्स के तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'बहुत खूबसूरत लग रही हो'. एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैन्स दिल और फायर वाले इमोजी बनाकर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
काफी मशहूर हैं दीपिका सिंह के डांस वीडियो
बता दें, दीपिका सिंह के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं. हालांकि कई बार वे अपने डांस के लिए ट्रोल भी हो जाती हैं. दीपिका टीवी की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' से पहचान मिली थी. इस शो में संध्या बींदणी के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था.
Next Story





