मनोरंजन

दीपिका-शोएब के घर गूंजी किलकारी,बेटे के बनें पेरेंट्स

HARRY
23 Jun 2023 6:31 PM GMT
दीपिका-शोएब के घर गूंजी किलकारी,बेटे के बनें पेरेंट्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और पति शोएब इब्राहिम दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। शोएब और दीपिका के घर नन्हें मेहमान की किलकारी गूंज उठी है। दीपिका कक्कड़ ने बेटे को जन्म दिया है। और साथ ही फैंस को अपनी डिलीवरी का अपडेट भी दिया है।

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और पति शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है,जिसमें उन्होनें डिलीवरी को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा, ‘अलहमदुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। ये प्रीमैच्योर डिलीवरी हैं लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। बस दुआ और आशीर्वाद बनाए रखना।’कुछ दिनों से लगातार दीपिका के मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर फैल रही थी। कभी खबर आ रही थी कि दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया है तो कभी एक बेटे को। हालांकि दीपिका के पति शोएब ने इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताया था। उन्होनें कहा था कि डिलीवरी में अभी कुछ समय बाकी है। लेकिन उनकी प्रीमैच्योर डिलीवरी हो गई। शोएब और दीपिका के पैरेंट्स बनने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। उनके तमाम फैंस उन्हें मां बनने की बधाई देने लगे।

बता दें कि दीपिका का दुनिया यूट्यूब व्लॉग के जरिए दीपिका अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है। और अपने फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट और प्रेग्नेंसी को लेकर जानकारी देती रहती है। हालांकि दीपिका ने अपने व्लॉग में बताया था कि डॉक्टर ने उन्हें जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते की डेट दी थी। लेकिन उनकी डेट से पहले ही प्रीमैच्योर डिलीवरी हो गई है।

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने जनवरी 2023 में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। दीपिका ने अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ फोटोशूट शेयर करते हुए बताया था कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के 3 महीने बाद अनांउस की थी। क्योंकि डॉक्टर ने उन्हें इस बार एतिहात बरतने की सलाह दी थी। बता दें कि इससे पहले दीपिका को एक बार मिसकैरेज का सामना करना पड़ा था।

Next Story