मनोरंजन
रणवीर सिंह से सेपरेशन पर दीपिका ने कही ये बात, ये सुनकर लोगों के होश उड़ जाएंगे
Rounak Dey
13 Oct 2022 6:49 AM GMT

x
एक कॉमेंट किया, जिसके बाद सभी चौंक गए।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंबे समय से अपने फैंस को मेजर कपल गोल्स दे रहे हैं। दोनों इंडस्ट्री के सबसे चहीते कपल्स में से एक हैं। रणवीर एक ऐसे पति हैं, जो ज्यादातर वक्त अपनी प्यारी पत्नी की तारीफ करते नजर आते हैं। दोनों को देखकर पूरी दुनिया उनपर प्यार बरसाती है। लेकिन हाल ही में उनके अलग होने की अफवाहें ऑनलाइन जोरों पर थीं। बाद में, रणवीर और दीपिका के सोशल मीडिया पीडीए ने उनके तलाक की अटकलों को खारिज कर दिया। अब इस पर दीपिका ने भी रिएक्ट किया है।
दीपिका ने कर दी बोलती बंद
दीपिका (Deepika Padukone) हाल ही में डचेस ऑफ ससेक्स, मेगन मर्केल के पॉडकास्ट में दिखाई दीं, जहां उन्होंने इंटरनेट पर तलाक की सभी रिपोर्टों को चुप करा दिया। बॉलीवुड डिवा ने मेघन से कहा कि उनके पति रणवीर (Ranveer Singh) एक हफ्ते बाद उन्हें देखकर खुश होंगे क्योंकि वह एक म्यूजिक फंक्शन में थे। उन्होंने कहा, 'मेरे पति एक सप्ताह के लिए एक संगीत फंक्शन में थे और वह अभी वापस आए हैं। इसलिए, वह मेरा चेहरा देखकर खुश होंगे।'
रणवीर के लिए बरसाया था प्यार
इस बीच, एक हफ्ते पहले, रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपने हॉट पिंक लुक अवतार की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में रणवीर पिंक लुक में नजर आ रहे हैं। पैंट से लेकर शर्ट, जूते और शेड्स तक रणवीर सिर से पांव तक पिंक कलर के कपड़े पहने हुए थे। रणवीर की तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए उनकी पत्नी ने भी एक कॉमेंट किया, जिसके बाद सभी चौंक गए।
Next Story