मनोरंजन

दीपिका पादुकोण के मोनोग्राम बैग से भी महंगा निकला उनका मास्क, कीमत जान लोग हुए हैरान

Triveni
19 Feb 2021 6:24 AM IST
दीपिका पादुकोण के मोनोग्राम बैग से भी महंगा निकला उनका मास्क, कीमत जान लोग हुए हैरान
x
दीपिका पादुकोण अपने फैशन सेंस पति रणवीर सिंह के साथ केमिस्ट्री को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में दीपिका की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | दीपिका पादुकोण अपने फैशन सेंस पति रणवीर सिंह के साथ केमिस्ट्री को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में दीपिका की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में दीपिका ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं लेकिन उनके आउटफिट से ज्यादा उनका ब्लैक कलर का मास्क वायरल हो रहा है। इन फोटोज में दीपिका पादुकोण ऊपर से नीचे पूरे ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। स्लीवलेस टॉप और लोअर के साथ एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है।


साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का ही हैंडबैग कैरी किया है। उनका ये लुक काफी स्टनिंग लग रहा है। वहीं उन्होंने जो मास्क लगाया है, वो भी कुछ कम नही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी मार्केट में कीमत 25 हजार रुपए है। ऐसे में इतना महंगा मास्क लगाने का फायदा ज्यादातर लोगों के परे है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस 25 हजार वाले मास्क की खूबियां पूछ रहे हैं। दीपिका पादुकोण का यह मास्क Louis Vuitton ब्रांड का है। वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी मास्क की कीमत उनके मोनोग्राम बैग से भी ज्यादा है। उनके बैग की कीमत 3 हजार रुपए के करीब है।

वहीं कुछ लोगों को इतना कीमती मास्क खरीदना कंफ्यूज कर रहा है लेकिन बी-टाउन सेलिब्रिटीज कपड़ों की तरह ही मास्क और बाकी चीजों को भी ब्रांडेड रखना ही पसंद करते हैं। फिलहाल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस वक्त अभिनेता शाहरुख खान के साथ अपनी आगामी फिल्म 'पठान' की शूटिंग कर रही हैं।


Next Story