मनोरंजन

कोरोना से ठीक होकर घर लौटे दीपिका पादूकोण के पिता प्रकाश पादुकोण

Shubhra Nandy
14 May 2021 2:33 PM IST
कोरोना से ठीक होकर घर लौटे दीपिका पादूकोण के पिता प्रकाश पादुकोण
x
महामारी की दूसरी लहर ने सभी को परेशान किया हुआ है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| महामारी की दूसरी लहर ने सभी को परेशान किया हुआ है। दिन पर दिन कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे है। मुश्किल के इस वक्त में दीपिका पादूकोण (Deepika Padukone) के फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण (Prakash Padukone) को कोरोना से रिकवर होने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब वह पूरी तरह ठीक है। इस बात की जानकारी प्रकाश पादुकोण के दोस्त विमल कुमार ने अपने इंटरव्यू के दौरान दी है। उन्होंने कहा कि - "प्रकाश को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वे अब घर पर हैं और बिल्कुल ठीक हैं। उनकी फैमिली भी पूरी तरह से स्वस्थ है।"

बता दें - पूर्व नेशनल बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद 1 मई को बैंगलुरु के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, क्योंकि होम आइसोलेशन में उनका बुखार कम नहीं हो रहा था। लेकिन, अब वे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर वापस लौट आए हैं। प्रकाश के पॉजिटिव पाए जाने के बाद दीपिका, उनकी मां उज्जला और बहन अनिशा भी पॉजिटिव पाए गए थे। तीनों होम आइसोलेशन में थे। वहीं अब सभी कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार - कुछ दिनों पहले ही दीपिका अपनी फैमिली से मिलने बेंगलुरु स्थित अपने घर गई थीं। इस दौरान ही वे कोरोना की चपेट में आई थीं। हालांकि, दीपिका ने अपने और फैमिली के पॉजिटिव पाए जाने पर सोशल मीडिया पर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया था। वहीं दीपिका पादुकोण ने कोरोना वायरस महामारी के कारण मेंटल हैल्थ इश्यू से जूझ रहे लोगों के लिए हाल ही में कुछ हेल्पलाइन नंबर शेयर किए हैं।
आपको बता दें कि पिछले दो महीने में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई नामी चेहरे कोविड 19 की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें रणधीर कपूर, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और आर माधवन सहित कई कलाकारों के नाम शामिल हैं।


Next Story