दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रेंड Muzammil Ibrahim, दो साल तक रहा रिलेशन

New Delhi.नई दिल्ली। अभिनेता मुजम्मिल इब्राहिम का नाम इन दिनों अचानक चर्चा में आ गया है। अभिनेता ने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया है। धोखा, विल यू मैरी मी, हॉर्न ओके प्लीज और धीमे धीमे उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्में हैं।मुजम्मिल ने खुलासा किया कि एक समय में वह दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे थे। उनका कहना है कि दोनों दो साल तक साथ रहे। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए।
अभिनेत्री पूजा भट्ट पर लगे आरोपों से लेकर शाहरुख खान द्वारा अवॉर्ड हारने के बाद की गई टिप्पणी तक, मुजम्मिल ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कई राज खोले।कौन हैं मुजम्मिल इब्राहिम?मुजम्मिल जम्मू-कश्मीर में जन्मे एक मॉडल और अभिनेता हैं। उन्होंने 2003 में 18 साल की उम्र में ग्लैडरैग्स मैनहंट इंडिया पेजेंट जीतकर अपनी पहचान बनाई। इसके साथ ही वह इस प्रतियोगिता को जीतने वाले सबसे कम उम्र के विजेताओं में से एक बन गए।





