मनोरंजन

दीपिका पादुकोण की अफेयर लिस्ट, एक को सरेआम कर दी थी KISS

Rounak Dey
5 Jan 2023 4:21 AM GMT
दीपिका पादुकोण की अफेयर लिस्ट, एक को सरेआम कर दी थी KISS
x
दीपिका पादुकोण ने सबके सामने किस भी कर दिया था। तो चलिए देखते है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने दमपर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड को एक बाद एक हिट फिल्में भी दी हैं। दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको दीपिका पादुकोण की लव लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं। दीपिका पादुकोण का रणवीर सिंह से शादी करने से पहले कई स्टार्स से नाम जुड़ा था। एक स्टार को तो दीपिका पादुकोण ने सबके सामने किस भी कर दिया था। तो चलिए देखते है।
निहार पांड्या
निहार पांड्या को दीपिका पादुकोण का पहला प्यार बताया जाता हैं। खबरों के मुताबिक दीपिका पादुकोण और निहार पांड्या की मुलाकात साल 2005 में एक्टिंग स्कूल में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया था। लेकिन बॉलीवुड में फेमस होने के बाद दीपिका अपने पहले प्यार से दूर हो गई।
युवराज सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और क्रिकेटर युवराज सिंह के अफेयर की खबरें भी सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण को पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया था, लेकिन इन दोनों ने कभी इसको लेकर खुलकर बात नहीं की।
मुजामिल इब्राहिम
दीपिका पादुकोण और एक्टर मुजामिल इब्राहिम के अफेयर की खबर ने सबको हिला कर रख दिया था। खबरों के मुताबिक इन दोनों अफेयर ज्यादा दिन तक नहीं चला पाया था। कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद ये दोनों अलग हो गए थे।
सिद्धार्थ माल्या
दीपिका पादुकोण और विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के अफेयर के चर्चे तो हर तरफ थे। दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ माल्या ने एक बार सबके सामने दीपिका पादुकोण को किस कर लिया था। जिसकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी।
Next Story