मनोरंजन

फिल्म 'सिंघम 3' में 'लेडी सिंघम' के किरदार में नजर आयेंगी दीपिका पादुकोण

Admin4
19 Feb 2023 2:55 PM GMT
फिल्म सिंघम 3 में लेडी सिंघम के किरदार में नजर आयेंगी दीपिका पादुकोण
x
मनोरंजन डेस्क। दीपिका पादुकोण आज के इस दौर में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' के साथ बॉलीवुड में डैब्यू किया था और अपनी पहली ही फिल्म में अपनी सादगी से सभी का दिल जीत लिया। दीपिका खूबसूरत हैं और सिल्वर स्क्रीन पर वह गजब की नजर आती हैं। आकर्षक स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार एक्टिंग के बल पर हर किरदार में वह बहुत ज्यादा असरकारक नजर आती हैं। दीपिका संभवत: बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनकी शादी के बाद ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ती ही जा रही है। शादी के बाद उन्हें पहले से कहीं ज्यादा काम मिल रहा है और वह कर भी रही हैं। 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन डेनमार्क में पैदा हुई दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत साऊथ की फिल्म ऐश्वर्य (2006) के साथ की थी। इसके बाद ही उन्हें बॉलीवुड की फिल्म 'ओम शांति ओम' (2007) मिली थी।
Next Story