मनोरंजन

सिंघम 3 में अजय देवगन की बहन बनेंगी दीपिका पादुकोण

Rani Sahu
12 Aug 2023 12:24 PM GMT
सिंघम 3 में अजय देवगन की बहन बनेंगी दीपिका पादुकोण
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म सिंघम 3 में अजय देवगन की बहन का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम का तीसरा पार्ट यानी सिंघम 3 लेकर आ रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2011 में प्रदर्शित सिंघम और 2014 में प्रदर्शित सिंघम रिटन्र्स बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
चर्चा है कि दीपिका पादुकोण फिल्म सिंघम 3 में अजय देवगन की बहन का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। दीपिका इस फिल्म में एक्शन सीन करती नजर आएंगी। दीपिका लेडी सिंघम के तौर पर फिल्म में होंगी। फिल्म सिंघम 3 में दीपिका की भूमिका ज्यादा लंबी नहीं, लेकिन महत्वपूर्ण होगी।
Next Story