मनोरंजन

Deepika Padukone ने शेयर की अपनी जिंदगी की पहली और आखिरी कविता, एक्ट्रेस को याद आया बचपन

Neha Dani
10 April 2022 10:07 AM GMT
Deepika Padukone ने शेयर की अपनी जिंदगी की पहली और आखिरी कविता, एक्ट्रेस को याद आया बचपन
x
जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होगीं। वहीं इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया के जरिए अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खास खुलासे करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी बचपन से जुड़ी खास यादों को शेयर किया।




दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कविता शेयर की है। अभिनेत्री इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी सक्रिय रहती हैं। दीपिका पादुकोण की यह कविता उनकी सातवीं क्लास की है। उस समय वह केवल 12 साल की थीं। इस बात की जानकारी दीपिका पादुकोण ने कविता के साथ खास कैप्शन शेयर करके दी है। जिसे अभिनेत्री के फैंस पसंद कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ने कविता के कैप्शन में लिखा, 'कविता लिखने का मेरा पहला और आखिरी प्रयास था! यह सातवीं क्लास की बात थी। मैं 12 साल की थी। कविता का शीर्षक 'आई एम' था। हमें पहले 2 शब्द दिए गए थे जो आप देख सकते हैं… और बाकी इतिहास है!' सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की यह कविता तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस कविता को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।
बात करें दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की तो वह इन दिनों फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हुई थी। इस फिल्म की घोषणा बेहद खास टीजर के साथ की गई। पठान के टीजर की शुरुआत जॉन अब्राहम के साथ होती है, जो शाह रुख खान के किरदार के बारे में बताते हुए कहते हैं कि हम देश में धर्म और जाति के नाम पर नाम रखते हैं, लेकिन उसके पास यह कुछ नहीं था। जॉन के बाद दीपिका पादुकोण भी शाह रुख खान के किरदार के बारे में थोड़ी जानकारी देती हैं।
टीजर के आखिरी में पठान के रूप में शाह रुख खान की एंट्री होती। हालांकि एक मिनट के इस टीजर में शाह रुख खान के लुक पर से पर्दा नहीं उठाया गया। टीजर में उनकी एक धुंधली तस्वीर दिखाई है। यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म पठान में शाह रुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होगीं। वहीं इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।


Next Story