मनोरंजन
दीपिका पादुकोण मुंबई लौटी, सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर हुई स्पाॅट
Rounak Dey
30 May 2022 10:47 AM GMT

x
इसके अलावा दीपिका ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' में दिखेंगी।
बाॅलीवुड की मस्तानी यानि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीते कई दिनों से फ्रांस में चल रहे 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही थीं। दीपिका इस बार जूरी मेंबर के तौर पर यहां शामिल हुई हैं। ऐसे में दीपिका हर दिन अपने लुक्स से फैंस को मदहोश कर रही हैं।
17 मई से शुरु हुए इस फिल्म फेस्टिवल का 28 मई को आखिरी दिन था। आखिरी दिन भी दीपिका ने अपने लुक्स से सबको अपना दीवाना बनाया। वहीं अब दीपिका मुंबई लौट आई हैं।सोमवार सुबह दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया।
इस दौरान दीपिका का पेस्टल ग्रीन आउटफिट में स्टनिंग लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो दीपिका ने व्हाइट टैंक टाॅप, पेस्टल स्ट्रेटफिट ट्राउजर के साथ मैचिंग ब्लेजर कैरी किया था।
इस लुक को दीपिका ने मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और शेड्स से पूरा किया था। दीपिका ने एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस दीपिका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' में दिखेंगी।
Next Story