मनोरंजन

दीपिका पादुकोण पहुंची थीं गेयटी गैलेक्सी थियेटर, ट्रोल्स बोले- 'ये तो रणवीर सिंह है'

Neha Dani
30 Jan 2023 5:13 AM GMT
दीपिका पादुकोण पहुंची थीं गेयटी गैलेक्सी थियेटर, ट्रोल्स बोले- ये तो रणवीर सिंह है
x
यहां पर देखें दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट पिक्चर्स...
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' की सक्सेस को इंजॉय कर रही हैं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' की हर तरफ चर्चा हो रही है। इसी बीच दीपिका पादुकोण मुंबई के बांद्रा इलाके में नजर आई हैं। वह यहां के एक सिनेमाघर में पैपराजी के कैमरों में कैद हुई हैं। इस दौरान दीपिका पादुकोण के लुक ने लोगों का ध्यान खींचा है। उनके लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर कमेंट किए हैं। यहां पर देखें दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट पिक्चर्स...
दीपिका पादुकोण पहुंची थीं गेयटी गैलेक्सी थियेटर
दीपिका पादुकोण रविवार को बांद्रा के गेयटी गैलेक्सी थियेटर में स्पॉट हुई हैं। दीपिका पादुकोण की तस्वीरें क्लिक करने के लिए पैपराजी बेकरार दिखे।
दीपिका पादुकोण की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दीपिका पादुकोण की तस्वीरों में उनके लुक ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है।
दीपिका पादुकोण ने पहना ब्लैक कलर का आउटफिट
दीपिका पादुकोण ने लोअर के साथ हुडी पहनी हुई थी और कैप लगाया हुआ था। दीपिका पादुकोण ने मास्क भी लगा रखा। उन्होंने पूरा आउटफिट ब्लैक कलर का पहना हुआ था।
दीपिका पादुकोण का नहीं दिखाई दे रहा था चेहरा
दीपिका पादुकोण ने हुडी का कैप लगाने के साथ ही अंदर भी कैप लगाया हुआ था और मास्क भी लगाया हुआ था। जिसके चलते दीपिका पादुकोण का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था।
दीपिका पादुकोण अपने लुक को लेकर ट्रोल
दीपिका पादुकोण का ये लुक देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स के अधिकतर कमेंट में दीपिका पादुकोण को ट्रोल किया गया है।
Next Story