भारत

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारी, घर आई लक्ष्मी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

jantaserishta.com
8 Sept 2024 1:17 PM IST
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारी, घर आई लक्ष्मी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म
x

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बन गए हैं। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस शनिवार दोपहर मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। उनके साथ रणवीर सिंह और परिवार वाले भी मौजूद थे। इससे पहले 6 सितंबर को दीपिका बप्पा का दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

बता दें, दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी।
शुक्रवार दोपहर दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान दीपिका को ग्रीन साड़ी में देखा गया, वहीं रणवीर कुर्ते-पजामा में नजर आए। इस खास मौके पर दोनों की फैमिलीज भी मौजूद रहीं। दोनों के कई वीडियोज भी सामने आए थे, जिसमें प्रेग्नेंट दीपिका को रणवीर सहारा देते दिखे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story