मनोरंजन

दीपिका पादुकोण अपने बॉडीगार्ड को देती है 1 करोड़ रूपए सैलरी, जानकर फैंस हुए हैरान

Admin2
8 Aug 2021 7:27 AM GMT
दीपिका पादुकोण अपने बॉडीगार्ड को देती है 1 करोड़ रूपए सैलरी, जानकर फैंस हुए हैरान
x

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में गिनी जाती हैं। फिल्म 'ओम शांति ओम' से डेब्यू करने वाली दीपिका की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वो जब भी बाहर जाती हैं, कई लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचाने या उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए बेचैन हो जाते हैं। ऐसे में दीपिका की सुरक्षा करते हैं उनके सबसे खास बॉडीगार्ड, जिनका नाम जलाल है। दीपिका की प्रोटेक्शन को मुश्किल काम करने के लिए जलाल को काफी तगड़ी फीस भी मिलती है। दीपिका के बॉडीगार्ड की सैलरी जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

दीपिका पादुकोण के लिए बॉडीगार्ड जलाल सालों से कर रहे हैं, उन पर एक्ट्रेस काफी भरोसा भी करती हैं कई मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक कहा जाता है कि दीपिका, जलाल को भाई की तरह मानती हैं और उन्हें राखी भी बांधती हैं। वो जब भी बाहर शूट के लिए जाती हैं, जलाल को ही साथ लेकर जाती हैं। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो दीपिका की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड जलाल साल भर में 80 लाख की सैलरी पाते हैं। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि 2017 में जलाल की सैलरी बढ़ा कर साल में 1 करोड़ कर दी गई है।

इस रिपोर्ट में ये बताया गया है कि दीपिका और रणवीर की शादी के ईवेंट पर भी जलाल को सिक्योरिटी का हेड रखा गया था। उन्होंने काफी अच्छा काम भी किया। बात करें वर्क फ्रंट की तो इन दिनों दीपिका पादुकोण अपने आने वाले कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो '83' में पति रणवीर सिंह के साथ नजर आ ने वाली हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'इंटर्न' को लेकर भी चर्चाएं हैं।

Next Story